credit social media

Published on May 3, 2026 10:48 am by MaiBihar Media

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद राज्य की पुलिस अब एक्शन मोड में दिख रही है। बिहार पुलिस अपराधियों पर लगातार कहर बनकर टूट रही है। अपराध को अंजाम देकर अपराधी अब बच नहीं सकते। इसी कड़ी में आज रविवार को सिवान जिले की पुलिस ने अल सुबह एक एनकाउंटर कर दिया। एनकाउंटर के बाद पुरे इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया। आपकों बता दें कि सिवान जिले में हाल ही में बिते 29 अप्रैल को पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के बहनोई व भांजे के साथ साइड लेने के विवाद में कहासूनी हुई। जिसमें बीजेपी नेता व पूर्व एमएलसी के भांजे की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने के बाद भांजे हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बहनोई जख्मी हो गए जिनका इलाज पटना में गंभीर हालत में जारी है।

हुसैनगंज का रहने वाला है आरोपी, इलाके में दहशत

यह भी पढ़ें   प्रेम-प्रसंग में छात्र ने खुद को मारी गोली, गर्लफ्रेंड को ठहराया अपनी मौत का जिम्मेदार

इस हत्या मामले के मुख्य आरोपी को अब पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपित की पहचान सोनू यादव के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई जिसमें रविवार अल सुबह पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। बताया जा रहा है कि सोनू यादव थाना हुसैनगंज क्षेत्र के सरेया का रहनेवाला था। 29 अप्रैल को हुई घटना का एक  एक वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में आरोपी गोली चलाता नजर आ रहा था। पुलिस ने इस मामले के एक अन्य आरोपी छोट्र यादव का भी कुछ दिनों पहले हाफ एनकाउंटर किया था। पुलिस ने छोटू यादव के पैर में गोली मारी थी।

पुलिस ने वाहन को भी किया जब्त, चालक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें   मंत्री या विधायकों की बात पदाधिकारी नहीं सुनते तो जनता की कौन सुनेगा : तेजस्वी

आपकों बता दें 29 अप्रैल को हुई घटना में जिस वाहन का आरोपियों ने उपयोग किया था उस वाहन और उस चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक की पहचान हुसैंनगंज थाना क्षेत्र के खरसंडा गांव निवासी दिलीप यादव के पुत्र सूनील यादव के रूप में हुई है।

आपकों बता दें कि बीते 29 अप्रैल को कार से धक्का लगने के बाद पिता-पूत्र को गोली मार दी गई थी। इस हमले में पुत्र हर्ष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का महौल कायम हो गया था। इस पूरे मामले की निगरानी खुद सिवान एसपी पूरन कुमार झा कर रहे थे। इस पूरे मामले को लेकर वरीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले भर में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें   नालंदा : गुस्साए लोगों ने डीसीएलआर से छीनकर फाड़ दी अतिक्रमण हटाने सूची

पुलिस ने कहा-नहीं बचेंगे अपराधी

पुलिस ने इस कार्रवाई के बाद कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों की कोई जगह नहीं। किसी भी हालत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.