Published on August 31, 2026 6:48 pm by MaiBihar Media
क्रिकेट के दुनियां में अमिट छाप छोड़ने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को दलीप ट्राफी में अपनी पारी से भारतीय क्रिकेट में नया अध्याय जोड़ दिया. वैभव ने महज 15 वर्ष 157 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़कर दलीप ट्राफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का 57 साल पुराना रिकार्ड ध्वस्त कर दिया.
इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 1969 में 16 वर्ष 23 दिन की उम्र में अर्धशतक बनाने वाले पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण सिंह के कीर्तिमान को पीछे छोड़ दिया.इस मुकाबले में वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा.
वैभव सूर्यवंशी ने महज 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी.वैभव ने कुल 81 गेंदों का सामना करते हुए 92 रनों की पारी खेली, जिसमें सात दर्शनीय चौके और सात गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. हालांकि, वह शतक से मात्र आठ रन दूर रहकर 92 रन पर आउट हो गए.
