Published on August 31, 2026 4:33 pm by MaiBihar Media
बिहार में जहरीली शराब से कथित चार मौतों का मामलासमने आया है. शराबबंदी वाले बिहार में शराब से मौत के बाद अब मामला सियासी तूल पकड़ने लगा है. पटना के बाढ़ में हुई इस घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग की। साथ ही कई सवाल खड़े भी किये है.
तेजस्वी यादव बाढ़ में हुई मौतों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके। वहीं आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने इससे कोई सबक नहीं लिया. उनके मुताबिक, कानून-व्यवस्था पूरी तरह खराब और बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी घटनाएं लगातार कैसे हो रही हैं, इसका जवाब प्रशासन को देना चाहिए। शराब से मौत की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है.
आगे उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं में लगातार गरीब लोगों की जान जा रही है और गरीबों को ही जेल भेजा जा रहा है. वहीं राष्ट्रीय जनता दल की ओर से बुलाई गई बैठक को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई है. इसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक रणनीति को लेकर फैसला लिया जाएगा.
आपको बता दें कि घटना पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव के सैदपुर मोहल्ले की बताई जा रही है. मृतकों की पहचान विकास, शशि, पंकज और रिशु के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. ग्रामीणों के अनुसार, चारों युवक एनटीपीसी में काम करते थे. रविवार को छुट्टी होने के कारण चारों एक साथ पार्टी करने के लिए जुटे थे.जहँ शराब पीने के कुछ देर बाद ही चारों की तबीयत अचानक बिगड़ने लग. आनन-फानन में चारों को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई.
