Published on August 31, 2026 6:36 pm by MaiBihar Media

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने चौथे चरण की अध्यापक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है।

शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 32 हजार 388 पदों पर नियुक्ति के लिए यह आवेदन प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू होनी थी। ​BPSC आयोग के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रक्रियात्मक बदलावों के कारण इसे स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

आयोग ने बताया है कि भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की नई तिथियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.