Published on September 23, 2022 12:46 pm by MaiBihar Media

दो दिन पहले पटना स्थित IGIMS में इलाज के लिए भर्ती कराए गए सूबे के राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आपकों बता दें कि आनन-फानन में बेहतर इलाज के लिए राज्यपाल फागू चौहान को देश की राजधानी दिल्ली AIIMS रेफर कर दिया गया है। राज्यपाल को आज एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार दो दिनों से राज्यपाल को हाई फीवर है। इस दौरान वे बेहोश भी हो गए थे। जिसके बाद आनन-फानन में IGIMS में भर्ती करया गया था। इलाज होने पर उनकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर दिल्ली भेज दिया गया है।

नहीं हो रहे थे हालात में सुधार
IGIMS में चिकित्सकों की टीम फागू चौहान के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही थी। फिर भी उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा है। इसलिए उन्हें दिल्ली शिफ्ट किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें कई तरह की हेल्थ जांच करवाई गई है, जिससे पता चला है कि उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन है। आपकों बता दें कि इलाज के लिए दिल्ली भेजे जाने के बाद वहां भी राज्यपाल को कई तहर की जांच करवाई गई। AAIIMS के चिकित्सकों ने कहा कि फिलहाल उनकी दवा चल रही है। उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन है। राज्यपाल को कुछ राहत मिल रही है। आपकों बता दें कि पहली बार 1985 में फागू चौहान विधायक बने थे। 1991 में उन्होंने जनता दल से चुनाव लड़ा और जीते। इसके बाद तीन बार विधायक बने। 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। 74 वर्षीय फागू चौहान 2019 से बिहार के राज्यपाल हैं। उनका जन्म 1948 में यूपी के आजमगढ़ में हुआ था। कहा जाता है कि यूपी के 17वें विधानसभा चुनाव में वह सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले विधायक थे।

यह भी पढ़ें   आज से नया मोटर नियम लागू, सड़क दुर्घटना में मौत पर परिवार को 5 लाख मुआवजा देगी सरकार, घायल को 50 हजार
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.