Published on June 13, 2022 10:40 am by MaiBihar Media

बेगूसराय जिले में बदमाशों ने एक ज्वेलरी शो-रूम में काम रही सेल्सगर्ल को सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने इस लोहियानगर सहायक थाना क्षेत्र के पनहांस में धोबी टोला के समीप इस घटना को अंजाम दिया है। मृतका आनंदपुर, पनहांस निवासी उमाशंकर सिंह की पुत्री नेहा बताई जा रही है । बदमाशों ने नेहा को उसके घर से करीब 400 मीटर पहले गोली मार दी।


रात दस बजे बदमाशों ने मार दी नेहा को गोली
लोगों ने बताया कि रात दस बजे के आसपास नेहा को बदमाशों ने गोली मार दी। जब वह शो-रूम से अपने घर लौट रही थी। गोली लगने के बाद जख्मी होकर नेहा स्कूटी समेत जमीन पर गिर गई। बदमाशों ने नेहा का पीछा किया और ओवरटेक कर रोका दिया दो मिनट तक बात की और गोली मारकर भाग गए। परिजन जख्मी नेहा को निजी नर्सिग होम भी ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें   यूपी: PM मोदी ने अखिलेश पर कसा तंज कहा-सोच ईमानदार हो, तो काम भी होता है दमदार
नेहा की फाइल फोटो

सात साल का एक बेटा है नेहा को
परिजनों ने बताया कि 2011 में नेहा कि शादी लखीसराय जिला के रामपुर में पिंटू सिंह से हुई थी। उसे 7 साल का बेटा है। करीब 7 साल से पति-पत्नी के बीच सम्बंध ठीक नहीं था। दोनों में आपस में बातचीत नहीं होती थी। नेहा अपने मायके में ही रहती थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच
सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। बदमाशों ने नेहा की इरादतन हत्या की है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें   भ्रष्टाचार : 48 हजार रुपए घूस लेते बरबीघा का कार्यपालक पदाधिकारी पकड़ाया
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.