Published on August 8, 2022 1:21 pm by MaiBihar Media
BSEB ने मैट्रीक और इंटर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने का दोबारा मौका दिया है। जिससे कई छात्रों को राहत मिलेगी। BSEB ने ने कहा कि जो छात्र व छात्राएं किसी कारण या परेशानी के चलते अबतक रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए है उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने का मौका दिया गया है। आपकों बता दें कि राज्य में कई ऐसे अब भी छात्र-छात्राएं है जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं पाया है। कई छात्र इस परेशानी को झेल रहे थे। जिनके लिए यह राहत वाली खबर है। वो एक बार फिर से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
आज से 14 अगस्त तक होगा दोबारा रजिस्ट्रेशन
बोर्ड ने कहा कि छात्र आठ अगस्त से 14 अगस्त तक दोबारा रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। अगर रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा नहीं हो पाता है तो 20 अगस्त तक अनिवार्य रूप से शुल्क जमा कर देना होगा। शुल्क जमा करने के लिए 20 अगस्त तक BSEB का अधिकारीक पोर्टल httt:/secondary.biharboardonline.com खुला रहेगा।
ऑनलाइन आवेदन के बाद ही वेबसाइट से डमी पंजीयन कार्ड भी डाउनलोड होगा। मैट्रीक के छात्र-छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीयन आवेदन का शुल्क 50 रुपये निर्धारित है। ऑनलाइन डाटा इंट्री शुल्क 20 रुपये, पंजीयन शुल्क 250 रुपये, विलंब शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। कुल 420 रुपये देने होंगे।
इंटर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन निबंधन कराने वाले छात्र-छात्राएं ओएफएसएस के माध्यम से करा सकेंगे ऑनलाइन निबंधन
इंटर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन निबंधन कराने वाले छात्र-छात्राएं ओएफएसएस के माध्यम से कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में विधिवत नामांकित नियमित कोटि के साथ कला एवं वाणिज्य संकाय में स्वतंत्र कोटि से दोबारा ऑनलाइन निबंधन करा सकेंगे।
वहीं इंटर के छात्र-छात्राओं को सूचीकरण आवेदन शुल्क 60 रुपये, नियमित कोटि एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए सूचीकरण शुल्क 25 रुपये, इमीग्रेशन शुल्क 400 रुपये निर्धारित है। स्वतंत्र कोटि के लिए सूचीकरण शुल्क 400 और इमीग्रेशन शुल्क200 रुपये और अनुमति शुल्क 200 रुपये निर्धारित किये गये हैं। अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से नियमित दसवीं पास छात्र-छात्राएं 985 रुपये और स्वतंत्र कोटे के छात्र-छात्राएं 1535 रुपये शुल्क देना होगा। छात्र-छात्राओं को सूचीकरण शुल्क ई-चालान के माध्यम से एक्सिस बैंक या इंडियन बैंक की शाखा में बैंक में जमा कर सकेंगे।
