Published on August 8, 2022 1:48 pm by MaiBihar Media

काफी गहमागहमी के बाद आरसीपी सिंह ने जदयू से अपना किनारा बना लिया है। इस इस्तीफे के बाद बयानों का दौर लगातार चल रहा है। इसी बीच मीडिया से बातचीत करते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ ने कहा कि आरसीपी सिंह बिहार के दूसरे चिराग पासवान है। उनका तन कही और मन कहीं और थ। आरसीपी सिंह के मौजूदा अकूत को लेकर ललन सिंह ने कहा कि अभी तो ट्रेलर है, फिल्म बाकी है। जल्द सबकुछ बिहार की जनता के सामने होगा। आरसीपी सिंह पर कटाक्ष करते हुए ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भूंजा फांकते रहते हैं, तो बिहार में विकास आपने कर दिया।

राज्यसभा का टिकट नहीं मिला तो बौखला गए RCP
ललन से कहा कि दरअसल आरसीपी को राज्यसभा का टिकट नहीं मिला तो बौखला गए। पार्टी में दूसरे को भी मौका मिलना चाहिए। आरसीपी संघर्ष नहीं सत्ता के साथी रहे हैं। वे लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन नीतीश कुमार ने उन्हें राज्यसभा भेजा। जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर नीतीश कुमार ने आरसीपी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। लेकिन केयरटेकर ने मालिक बनने की कोशिश की। पार्टी में मालिक नीतीश कुमार हैं।

यह भी पढ़ें   तेजस्वी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद एक्शन में आए मुख्यमंत्री नीतीश, उपमुख्यमंत्री को किया तलब


ललन ने कहा कि जदयू का जनाधार घटा नहीं है, बल्कि 2020 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार का कद छोटा करने के षडयंत्र के कारण ही पार्टी को 43 सीटें मिलीं। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के प्रतिरोध मार्च पर ललन ने कहा कि महंगाई बढ़ी है तो किसी को भी मार्च करने का हक है। यह गलत नहीं है।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.