Published on January 16, 2023 11:28 am by MaiBihar Media

ठंड से बचाव को लेकर जिला प्रशासन हर संभव कोशिश कर रहा है। जिससे जिलेवासियों को परेशानियों से बचाया जा सके। आपकों बता दें कि छपरा जिले में ऑरेंज अलर्ट किया गया है। इस अलर्ट के बाद ठंड से अबतक लोगों को राहत नहीं मिल रही है। वहीं घने कोहरे के कारण आवागमन में भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं छपरा जिले का रात का न्यूनतम तापमान लगातार  6 या 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। वहीं इस कनकनी भरे ठंड से बचने के लिए लोगों के बीच जिला प्रशासन के द्वारा भी कंबल का वितरण किया जा राह है। बढ़ते ठंड को देखते हुए डीएम राजेश मीणा ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में वर्ग 8 तक के क्लास को बंद करने का रविवार को निर्देश जारी किया है। आपकों बता दें कि इससे पहले 15 जनवरी तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का डीएम ने निर्देश जारी किया था। जिसके बाद सभी शिक्षण संस्थानों को बंद किया गया था। ताकि छात्र-छात्राओं को इस कड़के की ठंड से बचाया जा सके।

वहीं मौसम के मिजाज के देखते हुए एक बार फिर जिलाधिकारी ने वर्ग 8 तक के सभी शिक्षण संस्थानों को आगामी 19 जनवरी तक बंद करने का निर्देश  जारी किया है। वर्ग 8 क्लास के ऊपर के सभी शिक्षण संस्थान सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे के मध्य संचालित होने के निर्देश जारी किया है।

यह भी पढ़ें   अब स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए 'चहक' मॉड्यूल की ली जाएगी मदद

वहीं स्कूलों के संचालन पर फिलहाल बंद करने के निर्देश को लेकर परिजनों ने कहा कि जिलाधिकारी का यह निर्देश बेहतर हे। छोटे-छोटे बच्चों को इस कड़ाके की ठंड में स्कूल भेजने में हमलोग भी परहेज कर रहे है। इस निर्देश के बाद परिजनों के साथ-साथ वर्ग आठ तक के बच्चों को काफी राहत मिलेगी। वहीं इस जारी निर्देश के बाद कई स्कूल संचालकों ने कहा कि जारी किया गया निर्देश देर रात को आता है। जिससे उहापोह की स्थिति बनी रहती है। अगर यह निर्देश शाम तक भी जारी हो जाता तो छात्र-छात्राओं को इसकी सूचना समय रहते हमलोग उपलब्ध करा देते। फिलहाल वर्ग आठ तक के छात्र-छात्राओं के वर्ग संचालन पर 19 जनवरी तक रोक लगाने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं 8वीं से ऊपर तक के छात्र-छात्रओं के वर्ग का संचालन सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक संचालित करने का निर्देश जारी किया है।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.