Published on June 6, 2022 1:50 pm by MaiBihar Media

एक्टर सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। यह सिक्योरिटी महाराष्ट्र सरकार के द्वारा बढ़ाई गई है। सलमान खान और उनके पिता की सुरक्षा संबंधित एक्शन महाराष्ट्र के होम मिनिस्ट्री के द्वारा लिया गया है। इतना ही नहीं मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सोमवार को एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट भी पहुंची हुई थी। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘हमने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई है। पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए उनके अपार्टमेंट के आसपास मौजूद रहेगी कि कोई भी गिरोह किसी तरह की हरकत न करे।’

गौरतलब हो कि मिली जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले अर्थात् 5 जून को ही सलमान खान और सलीम खान को धमकी भरा खत मिला था। इस मामले में बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और जांच में जुटी हुई है।जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि  बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनेड में सलीम खान के गार्ड को यह खत उस जगह मिला था जहां सलीम मॉर्निंग वॉक के बाद जाकर बैठते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेटर में सलमान और सलीम खान को धमकी दी गई है कि उनका हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें   जानिए क्यों एक फोटो को शेयर करने पर राहुल का ट्वीटर हुआ सस्पेंड

आपको बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने पिछले दिनों सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। दरअसल, मूसेवाला की हत्या में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया था। उसने 2008 में भी सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। लिहाजा मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया था। अब सलमान के साथ उनके प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड तो रहेंगे ही, साथ ही मुंबई पुलिस के कुछ सिपाही भी रहेंगे।  

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.