Published on June 6, 2022 1:02 pm by MaiBihar Media
धाकड़ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। इसकी तस्दीक यह है कि 8वें दिन पूरे भारत में धाकड़ की मात्र 20 टिकट ही बिके थे। और इस फिल्म से लागत का 10 प्रतिशत भी नहीं निकाल पाई है। धाकड़ के फ्लॉप होने बाद कंगना रनोट खुद का बचाव करते हुए नजर आई है। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद कंगना ने इंस्टा पर खुद का बचाव करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा 2022 अभी खत्म नहीं हुआ है। इसके साथ ही कंगना ने विगत वर्षों की फिल्मों की कमाई की भी जानकारी शेयर की है।

कंगना रनोट ने अपनी पोस्ट में खुद को बॉक्स ऑफिस की क्वीन बताते हुए लिखा, 2019 में मैंने 160 करोड़ रुपए की सुपरहिट मणिकर्णिका दी, 2020 कोविड का साल था। 2021 में मैंने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म थलाइवी दी, जो ओटीटी पर आई और सक्सेसफुल रही। कंगना ने पोस्ट में आगे लिखा, मैंने खूब नेगेटिविटी झेली लेकिन 2022 में लॉक अप की होस्टिंग ब्लॉकबस्टर थी और यह साल अभी खत्म नहीं हुआ है। अभी बहुत सी उम्मीदें हैं।
एक सप्ताह के बाद भी फिल्म के मात्र 20 टिकट ही बिके। जिससे फिल्म ने 4,420 रुपए की कमाई की थी। फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने का सीधा असर फिल्म के OTT और सैटेलाइट राइट्स की डील पर पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के सुपर फ्लॉप होने के बाद अब इसके OTT और सैटेलाइट राइट्स भी नहीं बिक रहे हैं। क्योंकि, मेकर्स को कोई खरीददार ही नहीं मिल रहा है।
