देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तंज कसा है। किशोर ने कहा, जो लोग लखीमपुर खीरी की घटना के आधार पर पार्टी के तेजी से पुनर्जीवित होने की उम्मीद लगा रहे हैं, उन्हें निराशा होना पड़ेगा। प्रशांत किशोर के बयान पर बिना किसी का नाम लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने किया पलटवार- प्रशांत के बयान पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि अपनी खुद की सीट नहीं जीत सकने वाले जो लोग कांग्रेस पदाधिकारियों का शिकार कर राष्ट्रीय विकल्प बनाने की कोशिश कर रहे हैं, उन लोगों को बड़ी निराशा हुई है। दुर्भाग्य से, राष्ट्रीय विकल्प बनने के लिए गहरे और ठोस प्रयासों की जरूरत है, इसका कोई त्वरित समाधान नहीं है।

क्या बोले प्रशांत किशोर- गौरतलब हो कि शुक्रवार को कांग्रेस ज्वाइन करने की अटकलों के बीच प्रशांत किशोर ने लखीमपुर खीरी में चार किसानों समेत 8 लोगों की मौत को लेकर विपक्षी पार्टियों के प्रदर्शन को कांग्रेस के रिवाइवल से जोड़ा है। हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखी बात में, कांग्रेस की जगह ग्रैंड ओल्ड पार्टी (जीओपी) लिखा है।

यह भी पढ़ें   अब राहुल गांधी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्रवाई की मांग उठी, इधर भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी

लखीमपुर कांड के बहाने प्रशांत किशोर ने कहा है कि कांग्रेस के लिए अभी अच्छे दिन आते नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘जो सोच रहे हैं कि लखीमपुर कांड से कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष लामबंद होकर उठ खड़ा होगा, उन्हें इससे गहरी निराशा हाथ लगेगी। दुर्भाग्यवश सबसे पुरानी पार्टी में लंबे समय से घर कर चुकी समस्याओं और ढांचागत कमजोरियों का कोई त्वरित समाधान नहीं है।’

क्या है मामला

आपको बता दें कि यूपी स्थित लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में प्रदर्शनकारी किसानों की मौत के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को मौके पर जाते समय हिरासत में लिया गया था। दो दिन तक हिरासत के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी। जिसपर प्रशांत किशोर ने टिप्पणी की है।

यह भी पढ़ें   "देश को ‘बचाने’ के लिए सबसे पुरानी पार्टी को मजबूत करना जरूरी"
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.