Published on November 21, 2022 1:07 pm by MaiBihar Media

मुजफ्फरपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक महिला ने अपनी देवरानी के तीन वर्षीय इकलौते बेटे की मुह में  गिट्‌टी भरकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद जिस अपने ही कमरे में एक गड्ढा खोदा व उसमे दफन कर दिया व उसके पास बैठ गई। बच्चे का नाम ऋतिक था जो महज तीन साल का था। हत्या का खुलासा तब हुआ जब काफी खोजबीन करने के बाद महिला के कमरे के अंदर परिजनों ने गड्ढा देखा, फिर उसकी मिट्टी हटाई ताे मासूम का शव मिला। जिसके बाद महिला की परिजनों ने जमकर धुलाई की।

जानकारी के अनुसार यह घटना मुजफ्फरपुर के बोचहां के बलथी रसूलपुर पंचायत की बाजितपुर गांव में रविवार की शाम की है। आरोप बाजितपुर गांव के रहने वाले विजय राय की पत्नी विभा देवी पर है। इस घटना की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद विभा काे पुिलस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस घटना से आक्रोशित लोगों ने महिला को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लि भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि यह घटना लगभग रविवार की शाम पांच बजे की है, जबकि शव रात करीब सात बजे बरामद हुअा। जानकारी के अनुसार विजय की पहली पत्नी की सर्पदंश से मौत के बाद साली से दूसरी शादी हुई थी, ताकि संतान की परवरिश हो सके। विभा के भी दाे बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें   जेपीविवि : बीएड कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो जल्दी करें, जानिए कब तक है अंतिम डेट

इस घटना के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने बताया कि विनय राय व विजय राय दोनों भाई एक साथ कारोबार करते हैं। हाल ही में ट्रैक्टर खरीदे थे व मकान ढलाई का भी काम मिक्चर मशीन से करते हैं। इसी को लेकर विजय की पत्नी विभा नाराज रहती थी। मृतक के पिता विनय व पत्नी रेखा देवी ने बताया कि दोनों भाई एक साथ कोई भी काम करते हैं, लेकिन भोजन अलग बनता है। घर भी अलग है। देर शाम घर लौटे तो बच्चा नहीं दिखा। इसके बाद खोजबीन की तो भाभी विभा देवी हत्या कर कमरे अंदर ही दफना कर उस पर बैठी थी। वहीं, आरोपित के पति विजय राय ने बताया कि बीस दिन पहले पत्नी ने उनके गले से हनुमानी काट ली थी। वह घर में हमेशा विवाद करती थी। उसने भतीजे की निर्मम हत्या कर दी। उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.