Published on November 21, 2022 1:37 pm by MaiBihar Media

दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस का मामला अबतक शांत भी नहीं हुआ था कि नालंदा जिले में एक प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर शव को छह टुकड़े किए व जगह-जगह फेंकवा दिया। जानकारी के अनुसार नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के नांनद गांव का युवक 16 नवंबर को घर से निकला था। जिसके बाद लापता हो गया था। अगले दिन पत्नी ने सिलाव थाने में लापता की प्राथमिकी दर्ज कराई। परिजनों ने काफी देर तक खोजबीन की पर कही पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान ही गुरुवार की रात विकास चौधरी के कटे हुए हाथ और पैर को मेघी गांव के पास से मिले, जिसके पर पूरे इलाके में सनसनी मच गई। मामला पुलिस तक पहुंचा व पुलिस भी जांच में जुट गई। खोजबीन के दौरान धड़ दीपनगर के ही सिपाह गांव स्थित पंचाने नदी से तो बोरे में बंद सिर पटना में पुनपुन नदी से बरामद किए गए। जब शव के कई टुकड़े पुलिस को हाथ लगे तो शादीशुदा प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया।

प्रेमी विकास चौधरी

कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने नूरसराय के बारखुर्द गांव से एक दंपती को हिरासत में लिया। पुलिसीया पूछताछ में दोनों ने मामले का खुलासा कर दिया। महिला ने कहा कि वह मृतक की प्रेमिका है। पति का ऑटो खरीदने के लिए प्रेमी से डेढ़ लाख रुपए लिए थे। प्रेमी रुपए की मांग करने लगा व पैसे का इंतजाम नहीं हो सका। जिसके बाद पति के साथ मिलकर हमलोगों ने हत्या की योजना बनाई और मार डाला। गिरफ्तार महिला का नाम ज्योति उर्फ जयंती है व उसके पति का नाम रंजन कुमार है। दंपती की निशानदेही पर प्रेमी के शव व उसके खुन से सने कपड़े को बरामद किया। वहीं सुत्रों के अनुसार हत्याकांड में दो अन्य लोगों के भी शामिल होने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें   जाप नेता सह पूर्व मुखिया को बदमाशों ने मारी तीन गोली, मौत

महिला ने पुलिस को बताया कि 16 नवंबर को कॉल कर विकास को अपने घर रुपया देने बुलाई थी। उसके आने के बाद पति व सहयोगियों के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर छह टुकड़े किए। शव के छह टुकड़े कर हाथ-पैरों को प्लास्टिक के बोरे में बंदकर नूरसराय के नारी गांव के छिलका में फेंका।

प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि 2008 में पढ़ाई के दौरान विकास से उसकी पहचान बिहारशरीफ में हुई। जिसके बाद दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। शादी के बाद भी महिला प्रेमी के संपर्क में थी। कुछ साल पहले उसने पति के लिए ऑटो खरीदने को प्रेमी से डेढ़ लाख रुपया कर्ज लिया था। बकाया रुपया मांगने पर उसने पति व सहयोगियों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें   वित्तरहित शिक्षकों और कर्मियों के हित में बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब ऐसे मिलेगा अनुदान
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.