Published on November 15, 2022 2:54 pm by MaiBihar Media

सीवान जिले से एक दु:खद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है। एक पिता अपने दो सगी बेटियों संग फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के भलुई गांव के रहने वाले थे। यह घटना यूपी के गोरखपुर में मंगलवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार पिता और दो नाबालिग बेटियों के शव फंदे पर लटके मिले हैं। बेटियों के शव एक पंखे पर दुपट्‌टे से लटके थे, जबकि पिता का दूसरे कमरे में पंखे पर लटका था। कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें दोनों तोतों को पिजड़े से उड़ा देने का जिक्र था। घर का मेन गेट खुला था। यह सामूहिक सुसाइड है या हत्या इसपर सस्पेस बरकरार है। बताया जा रहा है यह परिवार 30 साल पहले गोरखपुर शिफ्ट हो गया था।

घटना शहर के शाहपुर इलाके के गीता वाटिका स्थित घोसीपुरवा की है। जानकारी के अनुसार सिवान जिले के रहने वाले जितेंद्र श्रीवास्तव अपनी दो बेटियों मान्या श्रीवास्तव उर्फ रिया  और मानवी श्रीवास्तव उर्फ जिया के साथ रहते थे। उनके साथ पिता ओम प्रकाश (65) भी रहते थे। वह प्राइवेट गार्ड हैं। बगल में जितेंद्र के भाई का घर है। जितेंद्र की पत्नी की दो साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। जितेंद्र टेलरिंग का काम करते थे। काफी पैसे खर्च होने के बाद जितेंद्र परेशान चल रहे थे। जितेंद्र के साथ किसी का विवाद भी नहीं था। कुछ साल पहले दूसरे भाई नीतीश से बंटवारा भी हो गया। पिता गार्ड हैं, इसलिए उन्हें साथ रखने की दोनों बेटों की इच्छा थी, लेकिन पिता ओम प्रकाश जितेंद्र के साथ ही रहते थे। वहीं, शुरुआती जांच में ये परिवार के करीब 12 लाख रुपए से अधिक कर्ज में डूबे होने की बात सामने आई है। मृतक के छोटे भाई नितीश ने बताया कि मान्या और मानवी घर के पास आवास विकास कॉलोनी स्थित सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल में कक्षा 9 और 7 में पढ़ती थीं। दोनों होनहार थीं। वहीं इस घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

यह भी पढ़ें   वित्तरहित शिक्षकों और कर्मियों के हित में बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब ऐसे मिलेगा अनुदान
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.