Published on October 2, 2022 2:37 pm by MaiBihar Media

बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना आ रही है जहां बिहार सरकार के कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सुत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी के बाद मंत्री ने ऐसा निर्णय लिया है। उन्होंने रविवार को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अपना इस्तीफा सौंपा है। मंत्री ने कुछ दिनों पर पहले एक कैमूर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मेरे विभाग में चोर हैं और मैं उन चोरों का सरदार हुं। अपने बयानों को लेकर वो लगातार विवादों में चल रहे थे।
मालूम हो कि सुधाकर सिंह महागठबंधन की सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री बने थे। सुधाकर सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सुधाकर सिंह ने खुले मंच से बिहार सरकार के कृषि विभाग के अधिकारियों को चोर और खुद को उनका सरदार कहा था। उनके इस बयान को लेकर खूब बवाल हुआ था।

जगदानंद सिंह ने की इस्तीफा दिये जाने की पुष्टि
मालूम हो कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र हैं। वो नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी सरकार में कृषि मंत्री बनाये गए थे। सुधाकर सिंह के मंत्री पद से इस्तीफा दिये जाने की पुष्टि उनके पिता और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने की है। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस बात को लेकर जब उनको टोका गया था तो इस पर सुधाकर सिंह कैबिनेट की बैठक से उठकर चले गए थे। सुधाकर सिंह ने नीतीश सरकार के कृषि रोडमैप को भी आड़े हाथों लिया था।

यह भी पढ़ें   अररिया : नाबालिग से दुष्कर्म के बाद पंचायत ने आबरू की कीमत लगाई 3.50 लाख

महागठबंधन की सरकार में 32 दिन में ये दूसरे मंत्री का इस्तीफा है। दोनों ही राजद कोटे के मंत्री थे। इससे पहले 31 अगस्त को पूर्व कानून मंत्री कार्तिक सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। वो अपहरण के एक केस में कोर्ट की नजर में फरार थे। अब कृषि मंत्री ने अपना त्याग पत्र दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि बिहार के कृषि मंत्री ने अपना त्याग पत्र बिहार सरकार को दे दिया है। हम नहीं चाहते हैं कि कोई लड़ाई आगे बढ़े। किसान और जवान की भूमिका को कभी नकारा नहीं जा सकता है। आज के दिन बिहार के कृषि मंत्री ने अपना त्याग पत्र भेज दिया है ताकि सरकार अच्छी तरह से चल सके।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

यह भी पढ़ें   पूर्णिया के जिला पार्षद की हत्या पर तेजस्वी ने जारी किया वीडियो, सरकार और पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप