Published on October 16, 2022 2:43 pm by MaiBihar Media

नेपाल के बा​​ल्मिकिनगर बराज से लगातार पानी डिस्चार्ज किये जाने से सरयु नदी के कि​नारे रहने वाले लोगों की समस्याएं अब बढ़ने लगी है। नदी के जलस्तर में तीन​ फिट की बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। कई गांवों की सड़कों पर पानी पहुंच चुका है। जिससे लागों की परेशानियां काफी बढ़ गई है। आपकों बता दें कि​ मांझी प्रखंड के पास की सड़कें टूटने लगी है। गांव व बस्ती पानी से घिर गया है। मांझी के विभिन्न क्षेत्रों में तबाही मचाने लगा है। प्रखण्ड की कई पंचायत के लोगो को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। पानी की तेज धारा प्रखण्ड के महम्मदपुर बाजार से भट्ठा मैनपुरवा नरवन तथा रेवल आदि गांव को जोड़ने वाले मुख्य सड़क को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। वहीं महम्मदपुर से ज्ञानी छपरा नदी पर बने बांध में भी रिसाव होने से लोग परेशान है।वहीं प्रशासनिक स्तर पर बाढ़ से नियंत्रण की अग्रिम व्यवस्था न होने से पंचायत के लोगों में काफी आक्रोश देखने को ​मिल रहा है। स्थानिय लागों ने कहा कि नाराजगी जा​हिर करते हुए कहा कि हमलोगों के साथ प्रशासन अनदेखी कर रहा है। अगर समय रहते बांध से पानी का रिसाव नहीं रोका गया तो कई गांव बाढ़ की जद में आ सकेते है। हजारों कि​सानों की फसल पानी में समा जाएगी। सख्जी की खेती करने वाले किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। स्थानिय प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की विशेष जरुरत है।

बांध के टूटने की आशंका से दहशत जी रहे लोग
दाहा नदी के किनारे स्थित मटियार इमादपुर बिनटोली अलीपुर जैतियां तथा भट्ठा व मैनपुरवा आदि गांव के लोग बाढ़ के पानी के ओवरफ्लो होने अथवा बांध के टूटने की आशंका से दहशत में हैं। यहां बता दें कि बाढ़ नहीं आने की सूरत में पहले से इन तटबंधों को मजबूत नहीं किया गया है। लिहाजा टूटने की आशांका बहुत ही ज्यादा है। लोगों ने कहा कि​ गांव में पानी समा जाने की भय से हमलोग काफी परेशान है। रात के समय में हमलोगों की ​चिंता काफी बढ़ जाती है। अगर रात में बांध टूटा तो हमलोग कही के नहीं रह जाएंगे। वहीं लोगों ने कहा कि जानमाल का खतरा हमेंशा बना रहता है। गांव की सड़कों पर पानी आ जाने से कई गांवों का संपर्क टूट जाने की फिलहाल खबर आ रही है। पानी की तेज धार से सड़कों का भी कटाव होने लगा है। लोगों ने मांग कि है कि ज्लद से जल्द बांध से पानी के रिसाव को बंद करने की व्यवस्था की जाए। वहीं आपकों बता दें कि पहले ही नेपाल के बराज से पानी छोड़ने पर सोनपुर, पानापुर, दरियापुर आदि इलाकों में पानी समा गया था। जिससे लोग काफी परेशान थे। सबसे ज्यादा परेशानी निचले इलाके में रहने वाले लोगों को हुई थी। फिलहाल इन गांवों से पानी निकलने लगा है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें   छपरा : एक्सपायरी डेट का नाश्ता देख भड़के बाराती, जमकर चले लात-घूसे, 12 जख्मी
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.