Published on September 29, 2022 3:09 pm by MaiBihar Media

गया जिले में दो हार्ड कोर्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। आपको बता दें कि इस कार्रवाई में एक सोलह साल पहले हुए पुलिस से मुठभेड़ का भी आरोपी गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी मोहनपुर और टनकुप्पा प्रखंड से की गई है। वहीं इस कार्रवाई को लेकर पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि दोनों को कई वर्षों से पुलिस तालाश कर रही थी। दोनों फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर इन हार्डकोर नक्सलियों की गिरफ्तारी की है।

अधिकारियों ने कहा कि मोहनपुर पुलिस एवं एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से छापेमारी में कुख्यात नक्सली चंदन जी उर्फ संजू उर्फ संजय यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि चंदन जी उर्फ संजू उर्फ संजय यादव कांड संख्या 135 /2006 का आरोपी है। 2006 से पुलिस को इसकी तालाश थी। खोजबीन जारी थी पर कही पता नहीं चल पा रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी सफलता मिली है। बताते चलें कि कई नक्सली गतिविधि में संजय यादव का बड़ा हाथ था। कई मुठभेड़ में वह शामिल रहा है। मटगढा लोहारी पहाड़ी के पास 2006 में पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई थी। उस मुठभेड़ का नेतृत्व संजय यादव कर रहा था।

यह भी पढ़ें   दहेज के लिए बहू को मारा, मायके वाले पहुंचे तो जलती चिता छोड़कर भागे ससुराल वाले

थाना उड़ाने का अभियुक्त भी किया गया गिरफ्तार
वहीं टनकुप्पा में पुलिस की कार्रवाई में थाना उड़ाने का एक आरोपी जो 16 वर्षों से फरार चल रहा था उसे गिरफ्तार किया गया। इसकी भी गिरफ्तारी गुप्त सुचना के आधार पर ही की गई है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि थाना क्षेत्र के काजीबिगहा गांव निवासी सुरेश चन्द्रवंशी उर्फ सुरेश सिंह को टनकुप्पा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त टनकुप्पा थाना उड़ाने के मामले में आरोपी है। अभियुक्त के विरुद्ध टनकुप्पा थाना में कांड संख्या 135/2006 के तहत एफआईआर दर्ज है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र के मंगला हाट से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। पकड़ गया अभियुक्त पिछले 16 वर्षों से फरार चल रहा था।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.