Published on September 5, 2022 12:03 pm by MaiBihar Media

देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी व GST के खिलाफ हल्ला बोल रैली का आयोजन कांग्रेस ने किया। इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर भय तथा नफरत फैलाकर देश को कमजोर करने का आरोप लगया। रामलीला मैदान में इस हल्ला बोल रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद से देश में गुस्सा और नफरत बढ़ा है। नफरत की राजनीति से भारत को नहीं, बल्कि चीन और पाकिस्तान को फायदा होगा। केवल कांग्रेस ही देश को जोड़ सकती है और प्रगति की दिशा में ले जा सकती है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार ने संसद में विपक्ष के बोलने का रास्ता बंद कर दिया है। मीडिया, न्यायपालिका, चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं पर सरकार का दबाव है। अब विपक्ष के पास जनता के पास जाने और सीधा संवाद करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है, इसीलिए कांग्रेस सात सितंबर से “भारत जोड़ो’ यात्रा निकालने जा रही है।

यह भी पढ़ें   पंजाब : मुख्यमंत्री बनते ही चन्नी ने केंद्र व आप पार्टी पर साधा निशाना, किया बड़ा ऐलान

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर रोजजगार देने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार केवल दो बड़े उद्योगपतियों को रोजगार और लाभ दे रही है, जो प्रधानमंत्री के लिए 24 घंटे काम करते हैं। प्रधानमंत्री भी इन दोनों उद्योगपतियों के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं। दो भारत बनाए गए हैं- एक गरीब, किसान, बेरोजगार का और दूसरा कुछ चुने हुए उद्योगपतियों का। वापस लिए गए तीन कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि तीन काले कृषि कानून किसानों की मदद के लिए नहीं, बल्कि दो-तीन उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए थे।

नरेंद्र मोदी की ईडी से नहीं डरता
राहुल गांधी ने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की पूछताछ का जिक्र करते हुए कहा, “नरेंद्र मोदीजी को बताना चाहता हूं कि मैं आपकी ईडी से नहीं डरता। आप 55 घंटे पूछताछ करो, 100 घंटे करो, 200 घंटे करो, पांच साल करो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

यह भी पढ़ें   पश्चिम बंगाल : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारी मतों से जीता उपचुनाव
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.