Published on August 8, 2021 11:17 am by MaiBihar Media

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का टि्वटर अकाउंट अस्थाई रूप से निलंबित किया गया और इसकी बहाली के लिए जरूरी प्रक्रिया चल रही रही थी। अब अकाउंट को बहाल कर लिया गया है। सवाल यह है कि आखिर ट्विटर ने उनका अकाउंट निलंबित किया क्यों? इसको लेकर कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने दुष्कर्म पीड़िता के माता-पिता का फोटो ट्विटर पर डाला था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

बरहाल, टि्वटर अकाउंट अस्थाई रूप से निलंबित होने के कारण ही शनिवार को राहुल गांधी अपने टि्वटर हैंडल से कोई चीज नहीं कर सके। उन्होंने शनिवार के दो ओलंपिक पदक विजेताओं नीरज चोपड़ा और बजरंग पूनिया को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बधाई दी। उनके सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर कांग्रेस ने कहा कि अकाउंट बहाल करने की प्रक्रिया चल रही है, जल्दी से बहाल कर दिया जाएगा। ट्विटर अकाउंट बहाल होने तक अन्य सोशल मीडिया का उपयोग कर जनता की आवाज उठाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें   अकेले नहीं बदला जा सकता बिहार, इसे बदलने के लिए सही लोगों की जरूरत : पीके

कांग्रेस ने अपने टि्वटर हैंडल से ट्वीट किया कि राहुल गांधी का अकाउंट अस्थाई रूप से निलंबित हुआ है और इसके बहाली की जरूरी प्रक्रिया चल रही है। आगे कहा गया कि अकाउंट बहाल होने तक वह सोशल मीडिया के दूसरे मंच के माध्यम से आपके साथ जुड़े रहेंगे और लोगों के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे और उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे। जय हिंद

सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में 9 वर्षीय पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर साझा करने के मामले में राहुल गांधी का अकाउंट अस्थाई रूप से निलंबित हुआ। शुक्रवार रात राहुल गांधी के इस पोस्ट को हटा दिया था। बता दें पिछले दिनों राहुल गांधी ने 9 वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात के बाद एक तस्वीर ट्विटर पर साझा किया था।

यह भी पढ़ें   खेलों की अनदेखी कर ओलंपिक में जीत दर्ज करने वालों पर ही सभी मेहरबान : रविश कुमार

अब वहीं, दूसरी तरफ कहा जा रहा है, इस तस्वीर को साझा करने के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने ट्विटर और दिल्ली पुलिस को पत्र भेजकर इस मामले में कार्रवाई के लिए कहा था ।आयोग का कहना था कि किसी भी नाबालिग पीड़िता के परिवार की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करना किशोर न्याय कानून 2015 की धारा 74 और बाल यौन अपराध रोकथाम कानून पॉक्सो की धारा 23 का उल्लंघन है।

हालांकि, इस खबर के आने के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने बाल आयोग के इस कदम को राजनीति से प्रेरित करार देते हुए कहा कि उसे केंद्र सरकार को नोटिस देना चाहिए कि देश की राजधानी में 9 साल की बच्ची के साथ ऐसे जघन्य घटना कैसे हुई है। खैर, अब राहुल गांधी का ट्वीटर अकाउंट बहाल कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें   सोनिया गांधी पर सुशील मोदी का हमला, - कहा 26/11 पर मनीष तिवारी के बयान पर चुप्पी तोड़ें कांग्रेस
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.