Published on June 29, 2022 2:22 pm by MaiBihar Media

जन सुराज अभियान के तहत प्रशांत किशोर चार दिवसीय यात्रा पर मोतिहारी जिला पहुंचे। जहां गांधी आश्रम में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संघ के सदस्यों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। वहीं उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार को मिलने वाली सुविधाओं में अगर कोई कमी सरकार की तरफ से हो रही है तो वह इस लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के साथ खड़े हैं।

उन्होंने प्रबुद्ध नागरिकों, महिलाओं और युवाओं के साथ संवाद किया। जन सुराज’ के विचार को रेखांकित करते हुए बताया कि इस सोच के साथ वो लोगों के साथ संवाद स्थापित करना चाहते हैं। किशोर ने कहा कि वह अकेले बिहार को बदल दूंगा ऐसा नहीं है। जो भी ऐसा सोचते हैं वो गलत है। बिहार के विकास के लिए सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास पर बल देते हुए प्रशांत किशोर देश के अग्रणी राज्यों में बिहार को खड़ा करना है तो बिहार के लोगों को मिलकर प्रयास करना होगा।

यह भी पढ़ें   चुनाव के दिन प्रत्याशियों पर गुप्त रूप से रखी जाएगी नजर, आयोग ने दी आब्जर्वरों को खास नसीहत

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के सभी, सही लोगों को एक साथ एक मंच पर आकर काम करना होगा तभी बिहार बेहतर हो सकता है। 70 हजार से ज्यादा ऐसे लोग हैं जिनसे या तो हमने संपर्क किया है या उन्होंने हमसे संपर्क किया। ऐसे सभी लोगों से सितम्बर तक मिलने का प्रयास है। उसी क्रम में पूर्वी चंपारण आए हैं। इसी में से सही लोग निकल कर आएंगे और हम उनको एक मंच पर लाने का प्रयास करेंगे।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.