Published on June 30, 2022 11:13 am by MaiBihar Media
जहानाबाद के घोसी में एक दु:खद घटना सामने आ रही है। जहां खाना बनाने के दौरान गैस लीक होने की बजह से गैस सिलिंडर ब्लास्ट कर गया। जिससे दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना अलालपुर गांव की है। वहीं इस घटना में परिवार के तीन और लोग गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसने वालों में एक महिला भी है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जख्मी महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सभी जख्मियों को पटना रेफर कर दिया गया है।
इस घटना के संबंध में पड़ोस के लोगों ने बताया कि संजय विश्वकर्मा की पत्नी बबीता ने जैसे ही खाना बनाने के लिए किचन में गैस खोला तो पहले से लीक हो रही गैस से आग लग गई। कुछ ही सेकेंड में आग पूरे कमरे में फैल गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने से मौके पर रहीं छह वर्षीय रानी कुमारी और चार वर्षीय यीशु कुमार दो बच्चों की मौत मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति-पत्नी व संजय का एक बेटा बूरी तरह से झुलस गए। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की स्थिति नाजुक है और वे 90 फीसदी से अधिक जल गए हैं।
वहीं जोरदार धमाके व आग लगने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। काफि मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन घर में रखे सारे सामान जलकर खाक हो गए। वहीं इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेज दिया। वहीं अधिकारियों ने पीड़ित परिजन को आठ लाख चालीस हजार रुपए का चेक दिया।