Published on June 30, 2022 1:09 pm by MaiBihar Media

स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए पूर्व मध्य रेल के कुल 12 स्टेशनों का चयन किया गया है। आपको बता दें कि इन स्टेशनों के विकास हो जाने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलने वाली है। जिन स्टेशनों को शामिल किया गया है। उनमें दानापुर मंडल के राजेन्द्रनगर एवं बक्सर, सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर, बेगुसराय एवं बरौनी, समस्तीपुर मंडल के दरभंगा, सीतामढ़ी, बापूधाम मोतीहारी, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गया एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जं तथा धनबाद मंडल के धनबाद एवं सिंगरौली स्टेशन का नाम शामिल है।

धार्मिक एवं पर्यटन दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण गया स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने के लिए अंतिम रूपरेखा तैयार हो जाने के बाद निविदा जारी कर दी गई है। गया स्टेशन का पुनर्विकास कार्य करीब 300 करोड़ रूपए की अनुमानित लागत से पूरा किया जाएगा। इसे वर्ष 2024 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है । पुनर्विकास से जुड़े कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी।

यह भी पढ़ें   गोपालगंज : नल-जल योजना का हाल बेहाल, स्विच ऑन करते ही फटी पानी की टंकी

पुनर्विकास के बाद गया स्टेशन उन्नत यात्री सुविधाओं के साथ तकनीक, स्थानीय संस्कृति और समृद्ध विरासत का आकर्षक मेल बनेगा । पुनर्विकास के बाद गया स्टेशन पर यात्रियों को सेवा प्रदान करने की क्षमता तीन गुणा बढ़ जाएगी। इससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार का सृजन होगा जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.