Published on June 30, 2022 1:31 pm by MaiBihar Media

सारण जिले के पानापुर प्रखंड के पानापुर गांव की की रहने वाली 25 वर्षीया सबिता महतो ने फिर एक नया मुकाम हासिल किया है। आपको बता दें कि इस बार सबिता ने समुद्र तल से 19300 फीट की ऊंचाई पर स्थित दुनियां की सबसे ऊंची सड़क उमलिंग ला पर साईकिल चलाकर पहुंची है। यह मुकाम सबिता ने 5 जून 2022 को हासिल किया। इस यात्रा की शुरूआत देश की राजधानी दिल्ली से शुरू की गई और 28 जून को 5798 मीटर ऊंची उमलिंग ला सड़क तक पहुंच कर खत्म हुई। वहीं इस मुकाम को हासिल करने के बाद सारण के लोगों ने खुशी जाहिर की व शुभकामनाएं दी।

सबिता के पिता चौहान महतो सिलीगुड़ी में मछली बेचकर परिवार का पेट पालते हैं। सविता 29 राज्यों का 173 दिनों में साईकिल से यात्रा कर चुकी है। नेपाल, भूटान, बंगला देश, श्रीलंका की यात्रा भी साईकिल कर चुकी है। सबिता महतो का सबसे बड़ा लक्ष्य एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा लहराना है। लेकिन वह आर्थिक तंगी के कारण अपने सपने को साकार नहीं कर पा रही है।

यह भी पढ़ें   जानिए कब से होगी B.Ed  में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा

आपको बता दें कि लद्दाख में उमलिंगा ला सड़क स्थित है। यह सड़क दुनियां के सबसे ऊंचे पहाड़ माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप से भी ऊंची है। जानकारी के अनुसार ठंड के मौसम में यहां का तापमान -40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। यहां देश के अन्य क्षेत्रों के मुकाबले 50 प्रतिशत ऑक्सीजन कम होता है। जिसके कारण सांस लेने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.