Published on May 30, 2022 12:43 pm by MaiBihar Media

पंजाब में गायक और कांग्रेस से जुड़े सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गायक मूसेवाला पर मनसा के जवाहर गांव के पास बदमाशों ने फायरिंग की। उन्हें मनसा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनपर हमला उस समय हुआ, जब मूसेवाला और उनके दो दोस्त अपने गांव मनसा जा रहे थे। उनके साथ के दो लोग जख्मी हुए हैं। पंजाब पुलिस ने एक दिन पहले ही मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस ली है। बताया जा रहा है कि मूसेवाला को पिछले कई दिनों से अपराधियों से धमकियां मिल रही थीं, इसके बावजूद उनकी सुरक्षा को हटा लिया गया था।

इसी साल कांग्रेस के टिकट पर मानस से लड़े थे चुनाव
मूसेवाला इसी साल हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मनसा से चुनाव में खड़े हुए थे। उन्हें आम आदमी पार्टी के डॉक्टर विजय सिंगला ने हराया था। वे मूसावाला गांव के रहने वाले थे। शुभदीप मूसेवाला को लोग उनकी गायकी की वजह से जानते थे। उनकी लाखों में फैन फॉलोइंग थी। उन्हें गैगस्टर रैप से एक अलग पहचान मिली थी।

यह भी पढ़ें   सीवान : बड़हरिया में हथियार और 12 गोली के साथ दो युवक गिरफ्तार
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.