Published on May 6, 2022 1:27 pm by MaiBihar Media

सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के सोनबरसा मठिया गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की उम्र 19 साल बताई जा रही है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक माह बाद युवती की शादी होने वाली थी। युवती अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।


सुबह कमरे से बाहर निकली तो घर वालों को हुआ शक
मृत युवती मांझी थाना क्षेत्र के सोनबरसा मठिया गांव निवासी श्याम कुमार साह की 19 वर्षीय पुत्री शारदा कुमारी बतायी जा रही है। इस घटना की जानकारी परिवार वालों को तब हुई जब आज सुबह देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली। तब घर वालों ने कमरे में झांका तो देखा कि वह दुपट्टे के सहारे लटक रही है।

यह भी पढ़ें   बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में आएंगे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री


परिजनों ने पुलिस को दी सूचना
इस घटना के बाद परिजनों ने इस बात की सूचना मांझी थानाध्यक्ष को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतार कर कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए उसे छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जहां पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर। पोस्टमार्टम कक्ष भेजा गया है। वहीं युवती ने आत्महत्या क्यों कि है इसके बारे में परिजन कुछ भी नहीं बता रहे है।


मौके पर लगी रही लोगों की भीड़
इस घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना पाते ही लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। कई लोग कई तहर के बाते कर रहे थे पर परिजनों ने कहा कि रात के खाना खाने के बाद सभी लोग अपने अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब शरदा अपने कमरे से नहीं निकली तो हमलोगों ने जाकर देखा तो दुपट्टे से लटका हुआ शव मिला। अगले महिने शादी होने वाली थी।

यह भी पढ़ें   नालंदा : जहरीली शराबकांड में 3 और लोगों की मौत, अबतक 14 मरे
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.