Published on July 7, 2022 12:21 pm by MaiBihar Media

किसी बीमारी से बचाव के लिए स्वच्छता एवं साफ-सफाई बेहद जरूरी है। स्वच्छता एवं साफ-सफाई कई बीमारियों के प्रभाव से काफी बचाव करता है। एनीमिया से बचाव एवं इसके रोकथाम के लिए स्वच्छता एवं साफ-सफाई काफी कारगर उपाय है। साथ ही ऐसे कई अन्य संक्रामक रोग भी हैं, जो दूषित पानी के सेवन या स्वच्छता के आभाव में फैलते है और लोगों की परेशानियां काफी बढ़ जाती है। डायरिया एवं टायफाईड इसी के उदाहरण है। बचाव के लिए साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखने की जरूरी है।

चिकित्सकों ने बताया कि हुकवर्म एक परजीवी होता है। यह दूसरे जीवित प्राणी के शरीर में जीवित रहते हैं। हुकवर्म इन्फेक्शन छोटी आंत में होता है। हुकवर्म का लार्वा त्वचा के संपर्क में आने के बाद छोटी आंत में पहुंचता है। जिसके बाद शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। जिसमें पेट में दर्द, उल्टी का होना, भूख न लगना, शरीर में खुजली होना, वजन कम जाना एवं थकान जैसे लक्षण शामिल होते हैं। हुकवर्म के कारण शरीर में हेमोग्लोबिन यानी खून की कमी भी हो जाती है।

यह भी पढ़ें   30 वर्ष से अधिक उम्र होने पर हाई ब्लडप्रेशर का ज्यादा खतरा

समान्य तौर पर यह संक्रमण गांव में अधिक होता है, जिससे छोटे बच्चे भी प्रभावित होते हैं। यह संक्रमण ज्यादातर गंदगी के कारण ही होता है। खुले में शौच करना, हाथों की अच्छे से सफाई नहीं करना एवं नंगे पांव जमीन पर चलने से इस संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इस लिहाज से साफ-सफाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार आंतों का वर्म विकासशील देशों के 10 फीसदी आबादी को संक्रमित करता है। जिससे एनीमिया, कुपोषण एवं बच्चों में विकास बाधित होता है।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.