Published on May 5, 2022 12:29 pm by MaiBihar Media

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद मीडिया से बातचीत करने के दौरान कहा कि दंगा-फसाद के मकसद से देश के एक तबके को इरिटेट किया जा रहा है। अगर हनुमान चालीसा पढ़ना है, तो मंदिर में पढ़िए। लाउडस्पीकर के मसले को विवाद का एजेंडा क्यों बनाते हो। प्रशांत किशोर के बारे में जब पूछा गया तो उन्होने कहा कि देश भर से लौटाए गए पीके का बिहार में कोई ठिकाना नहीं है, न होगा। नीतीश कुमार के साथ के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी ऐसी कोई बात नहीं है।


तेजप्रताप मेरा बेटा है, उसके बारे में फैसला मैं करूंगा
लालू यादव ने तेजप्रताप यादव से जुड़े सवाल पर कहा कि वह मेरा बेटा है। मैं उसके बारे में फैसला करूंगा। अपको बता दें कि एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद वे अपनी बेटी डॉ.मीसा भारती के आवास पर पहुंचे। पत्रकारों ने जब पूछा की इधर सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव में नजदीकियां देखने को मिलीं है तो लालू यादव ने हंसते हुए कहा कि हम क्या कहेंगे, वही दोनों कहेंगे।

यह भी पढ़ें   साली ने दी गाली तो पत्नी को बात करने से किया मना, नहीं मानी तो युवक ने खाया जहर
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.