Published on May 5, 2022 12:10 pm by MaiBihar Media
बिहार के मौसम के कुछ दिनों ने बदलाव देखने को मिल रहे है। लोगों को तपती गर्मी से भी कुछ राहत मिली है। फिलहाल आज कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। जानकारों के अनुसार पंजाब से बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ रेखा जा रही है। जिसके प्रभाव से पूर्वी-पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गया, नवादा, रोहतास सहित 10 जिलों में 24 घंटे के दौरान तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
कुछ जिलों में धूलभरी हवाएं चलने का आसार
पटना, गया, नालंदा, नवादा व कुछ अन्य जिलों में धूलभरी हवाएं चलने का अनुमान है। जिसके प्रभाव से बिहार के सभी हिस्से में आसमान पर बादल छाए रहेंगे। आर्द्रता की वजह से दिन में उमसभरी गर्मी से लोगों की परेशानिया बढ़ सकती है और कुछ स्थानों पर दिन के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज होगी।
32 से 38 डिग्री के बीच में रहेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी की तरफ से चलने वाली हवाओं और बारिश के प्रभाव की वजह से पटना, गया सहित बिहार के 32 जिलों में दिन का पारा 32 से 38 डिग्री के बीच में रहेगा। लेकिन, बक्सर, भभुआ, रोहतास सहित 6 जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। हालाकि, आसमान पर बादल छाने की वजह से उमसभरी गर्मी का एहसास होगा।
