Published on May 5, 2022 1:00 pm by MaiBihar Media

शुक्रवार को होमगार्ड की फिजिकल परीक्षा को लेकर बिहटा में सारी तैयारियां पूरी तैयारी कर ली गई है। वहीं अगर परीक्षा के दौरान कोई भी गड़बड़ी समाने आई तो अभ्यर्थी को सीधे बाहर का रास्ता दिखा जाएगा। सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे कोई भी लापरवाहीं नहीं बरतें और अपनी क्षमता को दर्शाए। गड़बड़ करने वाले पर नजर रखने के लिए मजिस्ट्रेड की निगरानी में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

अफसरों की पूरी टीम तैनात
6 मई को आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर पटना जिले के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने अफसरों की पूरी टीम को तैनात किया है। इसको लेकर दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विशेष निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें   जमुई : नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य के पति की हत्या से मचा हड़कंप, लोगों में आक्रोश

बनाया गया है हेल्प डेस्क
कागजात व अन्य शारीरिक जांच के लिए सहायता केन्द्र (हेल्प डेस्क) बनाया गया है, ताकि कोई परेशानी नहीं हो। अभ्यर्थियों को कोई परेशानी नहीं हो इसका भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था की गई है।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.