Published on February 27, 2022 1:42 pm by MaiBihar Media

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के गिद्धा विशुनपुर गांव में प्लास्टिक की पानी की बोतल बनाने वाली फैक्ट्री की हाई कंप्रेशर मशीन और एयर टैंक फट गया। जिससे तीन घरों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, घटना में काेई भी हताहत नहीं हुअा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज अावाज के साथ चाराें अाेर धुअां फैल गया और अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। आपकों बता दें कि धमाके की गूंज तीन किमी दूर तक सुनाई दी।
धमाके में दो लोगों के घरों में आईं दरारें
स्थानीय लोगाें ने बताया कि उस समय 15 मजदूर थे, जिन्हें घटना की अंदेशा पहले से ही थी, जिससे सभी मजदूर वहां से भाग निकले थे। ब्लास्ट के बाद मशीनाें के कल-पुर्जे काफी दूर तक जा गिरे। इससे लाेगाें में अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री के सामने दो लोगाें की घरों की दीवाराें में दरार आ गई है।
छह माह से चल रही थी यह फैक्ट्री
लोगों ने बताया कि फैक्ट्री घनश्याम शर्मा की है। इसमें प्लास्टिक के बड़े डिब्बे बनाए जाते हैं। बताया जाता है कि छह माह से यह फैक्ट्री संचालित है। स्थानीय लोगों ने बतयाया कि फैक्ट्री के आसपास घनी आबादी है। हमलोग कई बार विरोध जताए लेकिन प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।
लोगों की छतों पर गिरे मशीन के टुकड़े
बगल की छत पर मशीन के टुकड़े गिरे हैं। हालांकि, धमाके की आवाज सुनकर लाेग दुबक गए। इससे वह
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मनियारी थानाध्यक्ष अजय पासवान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि फैक्ट्री की दीवार पर प्रोपराइटर के नाम के सामने नंदलाल सिंह का नाम लिखा है। फैक्ट्री का नाम एनएलएस पोलिमर अंग्रेजी में लिखा है। फैक्ट्री संचालक घनश्याम शर्मा से बात करने का प्रयास किया गया है, लेकिन उनका फाेन बंद था। संचालक माैके से फरार बताया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस फैक्ट्री में 15 मजदूर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक काम करते थे। पहले निकलने की वजह से उनकी जान बच गई।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.