Published on October 10, 2021 5:54 pm by MaiBihar Media

बिहार में चल रहे पंचायत चुनाव के दौरान हुई वोटिंग के दिन आयोग के सुरक्षा पर सवाल उठ गया है। दरअसल, नरकटियागंज में तीसरे चरण की ईवीएम से मतदान चल रही थी और कमरे में दो युवकों ने सीसीटीवी भी लगा रखा था। एक नहीं दो नहीं बल्कि दोनों युवकों ने पांच बूथों पर सीसीटीवी लगाया था। जबकि मतदान हो रहे जगह पर कैमरा लगाना वर्जित होता है। हालांकि दोनों युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें कि मामला नरकटियागंज प्रखंड की हरदी टेढ़ा पंचायत के पकड़ी ढाला बूथ संख्या 54 पर युवकों को पकड़ा गया है।

मतदान केंद्र पर कैमरा लगाना है वर्जित

नोडल पदाधिकारी आदर्श आचार संहिता सह सीओ ने मामले पर कहा कि मतदान केंद्र के अंदर सीसीटीवी लगाना वर्जित है। अगर न्यूज वेबकास्टिंग के लिए भी कैमरा लगता है तो वह बूथ के बाहर। एसडीएम के आदेश पर जांच चल रही है। सीसीटीवी किसके आदेश पर लगा है, इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों युवकों को थाना पर लाकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें   दरभंगा : मजिस्ट्रेट काे दाैड़ा-दाैड़ा कर पीटा, ईवीएम तोड़ी, मुखिया प्रत्याशी समेत 6 गिरफ्तार
एसडीएम ने दिया जांच का आदेश

मिली जानकारी के मुताबिक ईवीएम से मतदान हो रहे कमरे में सीसीटीवी लगने की सूचना तब सामने आई। जब कैमरा खोलने गए दो युवक बूथ पर पहुंचे। इस दौरान उन्हें ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। साथ ही पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने बंधक बनाए गए दोनों युवकों को थाना ले गई। खबर प्रकाश में आने पर मामले में एसडीएम ने सीओ को जांच का निर्देश दिया है। फिलहाल पकड़े गए युवकों की पहचान बहुअरवा गांव निवासी अजीत शर्मा एवं सरफरोज के रूप में की गई है।

कैसे मिली सीसीटीवी लगे होने की जानकारी

बताया गया कि शनिवार की सुबह उक्त दोनों युवक कैमरा निकालने के लिए विद्यालय पहुंचे। विद्यालय स्थित बूथ संख्या 54 का दरवाजा बंद था। ताला खोलने के लिए उन्होंने एचएम को बुलाया। विद्यालय के एचएम ने सीसीटीवी लगे हुए देख इसकी सूचना सेक्टर पदाधिकारी को दी। सेक्टर पदाधिकारी के पहुंचने से पहले गांव के लोग जमा हो गए और हो हल्ला करने लगे। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और बिठाकर रखा। फिर पुलिस दोनों युवकों को थाना लाई।

यह भी पढ़ें   मुंगेर : प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, दो महिला समेत 10 गिरफ्तार
इन पांच मतदान केंद्र पर युवकों ने लगाए कैमरे

कैमरा लगाने वाले दोनों युवकों ने पूछताछ में बताया है कि नरकटियागंज पंचायत चुनाव में पांच मतदान केंद्रों पर उन्होंने कैमरा लगाया था। दोनों युवकों ने पुलिस को यह भी बताया कि बेतिया के कोई गौतम वर्मा नामक अधिकारी के कहने पर मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे वेबकास्टिंग के लिए लगाया था। गौतम वर्मा किस विभाग के अधिकारी हैं, पूछने पर दोनों युवकों ने कुछ ज्यादा नहीं जानने की बात कही है। हालांकि पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। जिन केंद्रों पर कैमरा लगा था। उनमें पकड़ी ढाला विद्यालय के अलावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय धूमनगर उत्तरी भाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुंडीलपुर पश्चिमी भाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोइरगावां दक्षिणी भाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिसवा वृत्ति टोला एवं मध्य विद्यालय केहुनिया शामिल हैं।

यह भी पढ़ें   चचेरे भाई ने भागकर की बहन से शादी तो सगे भाई ने गोलियों से भूना, तनाव का माहौल
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.