Published on October 10, 2021 9:17 pm by MaiBihar Media
राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में करीब 16 जगहों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी वाइस ऑफ हिंद मैगजीन के प्रकाशन और आईईडी की बरामदगी मामले की गई, इस दौरान एजेंसी को संदिग्धो के पास से पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बता दें कि यह मैगजीन फरवरी 2020 से वीओएच नाम से प्रकाशित हो रहा है। यह ऑनलाइन मासिक पत्रिका है। इसके प्रकाशों पर मैगजीन के जरिए घाटी में मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने का आरोप है।
इन प्रमुख जगहों पर एनआईए ने की छापेमारी
गौरतलब हो कि इसी आरोप के तहत यह छापेमारी रविवार को एजेंसी ने श्रीनगर, अनंतनाग, कुलग्राम और बारामूला में ही नौ स्थानों पर छापे मारे है। एनआईए ने हासन रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी में ड्राइवर आरीपोरा निवासी नईम अहमद भट के घर पर छापेमारी की। वहीं, बागी नंद सिंह चट्टाबल में मुश्ताक अहमद डार के घर पर भी छापेमारी हुई। इस दौरान संदिग्धों के पास से पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए।
जिहादी मैगजीन के खिलाफ इसी साल दर्ज किया गया था मामला
छापेमारी के बाद खुलासा हुआ है कि इस जिहादी मैगजीन को चलाने वाले लंबे समय से जांच एजेंसी को चकमा दे रहे थे। खबर यह भी है कि अलग-अलग वीपीएन नंबर के जरिए वेबसाइट को ऑपरेट किया जा रहा है। जानकारी यह भी मिली है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस की इस साजिश के सिलसिले में इस वर्ष 29 जून को मामला दर्ज किया गया था।
आईएसआईएस ऑपरेट कर रहा मैगजीन
एनआईए ने बताया है कि जून में मामला दर्ज करने के साथ तलाशी में पहले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। फिर अनंतनाग से इसके मेन सरगना को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मामले में छापेमारी जारी है। बताया जा रहा है इनलोगों की भारत के खिलाफ हिंसक जिहाद छेड़ने के लिए देश में मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की योजना है। एनआईए ने बताया कि आईएसआईएस आतंकी भारत के अलग-अलग जगहों से ऑपरेट कर रहे हैं। इन्होंने फर्जी-ऑनलाइन पहचान बनाकर अपना एक नेटवर्क खड़ा किया है। इसके जरिए आईएसआईएस से जुड़ी सामग्रियां शेयर की जा रही है।
