Published on July 28, 2023 2:56 pm by MaiBihar Media

बिहार के बेगूसराय में 10 साल की बच्ची से रेप और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप बच्ची के पड़ोसी पर लगा है। बताया जा रहा कि बच्ची से हैवानियत उस वक्त सामने आई जब वो पड़ोसी के घर मेहंदी तोड़ने गई थी। आरोपी ने उसे पकड़कर ना सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसकी हत्या कर अपने घर के बेसमेंट में दफना दिया। बताया जा रहा कि बच्ची 24 जुलाई से लापता थी। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पड़ता में बच्ची का शव पड़ोसी के घर से बरामद किया गया।अभी पुलिस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बच रही।

पड़ोसी पर आरोप है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर बेरहमी से हत्या कर घर के बेसमेंट में ही उसके शव को दबा दिया। पुलिस ने गुरुवार देर रात बच्ची का शव बरामद किया। जैसे ही मामले का खुलासा हुआ तो सन्न करने वाली वारदात से पूरे गांव में तनाव फैल गया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ भी की है। पूरा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

यह भी पढ़ें   नेपाल में बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ रहा बाढ़ का खतरा, एक दर्जन नदियां लाल निशान के पार

आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर हमला किया और जमकर तोड़फोड़ की। यही नहीं आगजनी भी की गई। तस्वीरों में देख सकते हैं कैसे घर में खड़ी बाइक, कार और फर्नीचर को आग के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा कि आरोपी गुड्डू सिंह के कैंपस में आक्रोशित भीड़ दाखिल हुई और जमकर तोड़फोड़ हंगामा किया।

बताया जा रहा कि 24 जुलाई की सुबह 10 बजे 10 साल की एक बच्ची गुड्डू सिंह के कैंपस में मेहंदी तोड़ने गई थी। तभी से लापता थी। परिजनों का आरोप है पुलिस में शिकायत करने के बावजूद गुड्डू सिंह के दो नौकर को पुलिस ने पकड़ कर छोड़ दिया और कोई कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही। पुलिस इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही।

यह भी पढ़ें   उपचुनाव : राजद के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, तेजप्रताप का नाम गायब
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.