Published on August 8, 2022 12:58 pm by MaiBihar Media

मोतिहारी जिले के आदापुर थानाक्षेत्र के झिटकहियां गांव में बदमाशों ने भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है। वहीं इस घटना के दौरान विरोध करने पर शिक्षक के परिवार के सभी सदस्यों के साथ मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार शिक्ष के घर से डकैतों ने 2 लाख 20 हजार रुपए नकद, 5 लाख के आभूषण के अलावा कई कीमती कपड़े समेत अन्य सामान को लूट कर चलते बने। इस घटना से पीड़ित घर वालों ने बताया कि बाइक से 20-25 की संख्या में डकैत आए थे। सभी के हाथों में हथियार थे। करीब एक घंटे तक डकैतों ने लूटपाट के साथ हमलोंगों के साथ मारपीट की। डकैतो ने परिवार वालों को चाकू व डंडे से मारा, जिसमें 7 लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गए कर दिया। घायलों में शिक्षक रामप्रवेश यादव, उनकी पत्नी मीना देवी, मुरारी कुमार, शिक्षक रमेश यादव, उसकी मां कांति देवी शामिल हैं।

लोग जुटे तो बदमाशों ने की फायरिंग
घरवालों ने बताया कि रात 12 बजे के आसपास घर का मुख्य दरवाजा बदमाश तोड़कर घुस गए। सबसे पहले रामप्रवेश यादव से सामना हुआ। डकैतों ने धारदार हथियार से वारकर उसे जख्मी कर दिया। हल्ला करने पर जुटे ग्रामीणों में दहशत फैलाने के लिए डकैतों ने बम फोड़ा और 8-10 राउंड फायरिंग की। इसके बाद भाग निकले।

यह भी पढ़ें   सीवान: वर्तमान मुखिया के समर्थक को दाब से काट डाला, चार की हालत गंभीर

वहीं इस घटना के बाद जानकारी मिलने पर रक्सौल एसडीपीओ चंद्रप्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे व मामले की जांच पड़ताल की। एसडीपीओ ने कहा कि मामले की गहनता से जानकारी लेकर कार्रवाई का निर्दश दिया गया है। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। ।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.