Published on July 7, 2022 11:29 am by MaiBihar Media

आखिरकार केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। आपको बता दें कि बुधवार सात जुलाई को उनका जन्मदिन भी था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों आदि ने आरसीपी सिंह को बधाई दी। राज्यसभा में आरसीपी का कार्यकाल 7 जुलाई को खत्म हो रहा था। इसके बाद उनका मंत्री बने रहना असंभव था। हालांकि, कार्यकाल समाप्त होने के बाद अधिकतम 6 महीने तक मंत्री बने रहने की संवैधानिक व्यवस्था है।

वहीं उपेंद्र कुशवाहा व कई अन्य नेताओं ने नैतिकता का हवाला देते हुए आरसीपी को 7 जुलाई के पहले इस्तीफा देने की बात कहते रहे। अबकी जदयू ने आरसीपी को राज्यसभा का टिकट नहीं दिया। इनकी जगह खीरू महतो को राज्यसभा भेजा गया। आरसीपी, 8 जुलाई 2010 से अब तक लगातार यानी 2 टर्म राज्यसभा के सदस्य रहे। 7 जुलाई 2021 को उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

यह भी पढ़ें   आज एम्स से लालू को किया जाएगा डिस्चार्ज, 30 अप्रैल पटना आने की संभावना

यूपी कैडर के आईएएस अफसर आरसीपी ने 2010 में वीआरएस लिया। जदयू ज्वाइन किया। राष्ट्रीय महासचिव, फिर राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बने। 27 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। उन्होंने, अफसर के रूप में रेल मंत्री नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बहुत दिनों तक काम किया। वे नीतीश कुमार के विशेष सचिव/प्रधान सचिव हुआ करते थे।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.