Published on July 7, 2022 11:16 am by MaiBihar Media
मां काली को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ MP में एक मुकदमा दर्ज किया गया है। भोपाल पुलिस ने आवेदन कर्ता रामचंद्र की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की। रामचंद्र ने महुआ पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। वहीं इस पूरे मामले पर प. बंगाल के कृष्णानगर से सांसद महुआ ने मंगलवार को कहा था कि उन्हें एक व्यक्ति के रूप में देवी काली को मांस खाने वाली और शराब स्वीकार करने वाली देवी के रूप में कल्पना करने का पूरा अधिकार है।
हर व्यक्ति का पूजा करने का अलग तरीका है। इस बीच, विवाद बढ़ने के साथ ही तृणमूल कांग्रेस ने महुआ के बयान से खुद को अलग कर लिया। पार्टी प्रवक्ता ने कहा, तृणमूल कांग्रेस ऐसे बयान का समर्थन नहीं करती। इस बीच, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने महुआ के बयान का बचाव किया है। उन्होंने कहा, महुआ पर कुछ ऐसा कहने के लिए हमला किया जा रहा है, जो हर हिंदू जानता है।
