Published on June 2, 2022 12:01 pm by MaiBihar Media

राज्य के किसानों के लिए सरकार कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। वहीं लोगों से अपील भी की जा रही है कि किसान योजनाओं का लाभ उठाएं। अब खेतों में सरकारी मदद से जल संचय कर सकेंगे। इस योजना के लिए राज्य सरकार उन्हें अनुदान भी देगी। इसके लिए प्रति एकड़ 75 हजार रुपये अनुदान देने की योजना है। किसान व्यक्तिगत स्तर पर जलाशय का निर्माण करा सकेंगे और कृषक समूह के स्तर से भी यह काम कराया जा सकता है।

मछली पालन के साथ समेकित खेती पर जोर
संचित जल में मछली पालन के साथ-साथ समेकित खेती का भी कर सकते है। मेढ़ पर पपीता, अमरूद, केला, छोटे पौधे वाले आम आम्रपाली आदि भी लगााए जा सकेगे । इसके लिए छह मॉड्यूल तैयार किए गए हैं।

यह भी पढ़ें   भजन के नाम पर बार बालाओं का नाच कराने वाले 9 सिपाही किए गए सस्पेंड

ऐसे जलाशय का कराया जाएगा निर्माण

  • एक एकड़ भूमि के 10वें भाग में जलाशय का निर्माण होगा। यह जलाशय भूमि के ढलान के माध्यम से जल ग्रहण करेंगे। संग्रहित जल वर्षाश्रित बागवानी फसलों तथा कृषि वानिकी के उत्पादन के लिए उपयोग किया जाएगा।
  • पानी के अभाव वाले क्षेत्रों में एक एकड़ भूमि के 10वें भाग में जलाशय का निर्माण भूमि के ढलान के हिसाब से किया जाएगा।
  • यह मॉड्यूल वैसे भूमि केक लिए प्रस्तावित है जहां भूमि का मध्य भाग ऊंचा है। संग्रहित जल से सब्जी की खेती भी की जाएगी।
  • पानी के अभाव वाले क्षेत्रों में वैसी भूमि जहां प्राकृतिक रूप से भूमि के स्वरूप में ढलान है। यहां तीन तरफ से ट्रेंच का निर्माण कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें   DPRO ने महिलाकर्मी से कहा- मेरे लिए टाईट जिंस व टी शर्ट पहना करो
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.