Published on April 11, 2022 11:05 am by MaiBihar Media
गया जिले से एक दु:खद घटना सामने आ रही है। जहां एक बंद कमरे से मां व बेटे की फांसी के फंदे से झुलती हुई लाश मिली है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा मोहल्ले के बादाम गली की है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। अपकों बता दें कि रविवार को बंद कमरे में से मां-बेटे के शव को बरामद किया गया है।
लोगों के घरों में चौका बर्तन का काम करती थी महिला
स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला लोगों के घर में चौका बर्तन करती थी। तीन दिन पहले उसे मोहल्ले में देखा गया था। मौके पर पहुंचे कोतवाली थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार अकेला ने बताया कि प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला लग रहा है। लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने बाद घटना का कारण स्पष्ट होगा।
कमरे से बदबू आने पर लोगों को मिली जानकारी
आपकों बता दें कि आसपास के लोगों को घटना की जानकारी तब हुई जब बंद कमरे से बदबू आने लगी। लोगों ने खिड़की खोलकर देखा तो एक महिला और एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। जिसे देखकर मुहल्ले के लोगों को होश उड़ गए। इधर इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई है।
500-500 रुपये के कई फटे नोट मिले
इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने जांच पड़ताल की। जिसमें पाया गया कि दीवार पर वकील और जज को लेकर कुछ लिखा हुआ है, लेकिन क्या लिखा हुआ था यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सुसाइड नोट भी टूटी फूटी भाषा में पुलिस को मिला है। वहीं थाली में 500-500 रुपए के कई नोट को फाड़कर रखे हुए थे। जिसे पुलिस ने बरामद किया है।