pic credit - google

Published on November 24, 2021 9:44 pm by MaiBihar Media

 बेतिया से सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है। जहां बताया जा रहा है कि बुधवार को हाइवा और बाइक में भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार दो महिलाओं की मौत मौके पर ही हो गई। मरने वालों में एक नई नवेली दुलहन भी है। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बता दें कि यह घटना लौरिया-रामनगर मुख्य सड़क पर बसवरिया पेट्रोल पंप के पास की है। हादसे के बाद हाइवा चालक गाडी लेकर फरार हो गया। मृतकों की पहचान कर ली गई है।

घटना के बाद लोगों का फूटा गुस्सा, पहुंचे अधिकारी

यह भी पढ़ें   सीवान : सड़क हादसे में करमासी गांव के युवक की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक इस सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लौरिया-रामनगर सड़क को तीन घंटों तक जाम रखा। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। जख्मी युवक को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना के संबंध में लौरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक को जब्त कर थाने लाया गया है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हाइवा की पहचान कर जब्त किया जाएगा। चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

कैस और कब घटी घटना

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मुन्नी खातून अपनी बहू शबाना खातून को बेटे अरबाज के साथ बाइक से लेकर अस्पताल में इलाज कराने जा रही थी। जैसे ही तीनों बसवरिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा से टक्कर हो गई। मुन्नी खातून लौरिया अस्पताल में आशा के तौर पर कार्यरत थी। अरबाज का निकाह 1 नवंबर को ही शबाना से हुआ था। अभी शबाना के हाथ की मेंहदी का रंग भी नहीं उतरा था कि सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें   गंगासागर मेले का आज से हुआ शुभारंभ, हाईकाेर्ट ने दी सशर्त अनुमति
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.