अफगानिस्तान (Afghanistan) के मौजूदा हालात और वहां चीन (China) के बढ़ते दखल के बीच वैश्विक नेताओं का भारत दौरा जारी है। हाल में खबर आई थी बताये जा रहें प्लान के मुताबिक सब कुछ ठीक रहा तो प्रधानमंत्री इस माह अमेरिका जा सकते है। वहीं, अब ताजा मिली रही जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया (Australia) विदेश मंत्री मैरिस पेन (Marise Payne) और रक्षामंत्री पीटर डुटोन (Peter Dutton) भारत आ रहे हैं। मालूम हो कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के चीफ व रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव के बाद यजी दोनों नेताओ का आगमन हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक भारत दौरे पर आ रहे ऑस्ट्रेलिया के विदेश व रक्षामंत्री 10 से 12 सितंबर तक के दौरे में “टू प्लस टू’ मंत्री स्तरीय वार्ता करेंगे। इस दौरान अफगानिस्तान, चीन के आक्रामक रवैये सहित क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं, वार्ता की तैयारी से जुड़े लोगों ने कहा, हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य आक्रामकता देखते हुए सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हो सकती है। नौवहन सुरक्षा के विषय पर भी बात होने की उम्मीद है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, शनिवार को मंत्री स्तरीय वार्ता में आपसी हितों से जुड़े द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बात होनी है। दोनों पक्ष संपूर्ण रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों तथा हिंद प्रशांत क्षेत्र में सामरिक सहयोग बढ़ाने से जुड़े विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। इस वार्ता में भारत का नेतृत्व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) करेंगे। मंत्रालय ने कहा, ‘टू प्लस टू वार्ता, 4 जून 2020 को दोनों देशों के बीच डिजिटल बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को सामरिक रिश्तों तक बढ़ाने की भावना के अनुरूप है।’

यह भी पढ़ें   इंडिया के गठन से घबराए हुए हैं प्रधानमंत्री मोदी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.