Published on August 8, 2021 10:58 pm by MaiBihar Media

कोरोना का कहर फिर एक बार देखने को मिल सकता है, ऐसा बढ़ते कोरोना के आंकड़े को देखकर कहा जाने लगा है। भारत समेत कई देशों में कोरोना के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। इस कड़ी में चीन के बीजिंग में भी आंकड़े बढ़ने की खबर आ रही है। वही चीन जहां से पूरी दुनिया में कोरोना फैला और आज भी लोग इस कोरोना से जूझ रहे हैं। बहरहाल, कोरोना को लेकर खबर आ रही है कि चीन में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। हालांकि इसके प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने इस क्षेत्र में प्रतिबंध लगाने का बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत चीन की सरकार ने मध्य या उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के लोग जो बीजिंग लौटने की योजना बना रहे हैं, उन्हें हवाई और रेलवे सेवाओं के लिए टिकट खरीदने से रोकेगी।

बीजिंग के अधिकारियों ने कहा कि जो लोग अभी भी मध्यम और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में है, उनके लिए स्वास्थ्य कोड पीले रंग में समायोजित किए जाएंगे। वहीं, जिन्हें हरे रंग का स्वास्थ्य को़ड दिया जाएगा उन्हें बीजिंग आने की अनुमति होगी। बता दें कि बीजिंग प्रशासन को यह फैसला तब लेना पड़ा है, जब चीन के कई शहरों में कोरोना मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। इससे प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर पांच सौ हो गई है। साथ ही देश के पन्द्रह शरहों में डेल्टा वेरिएंट का प्रकोप देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें   जानिए क्यों नेपाल में प्रधानमंत्री मोदी का पुतला हुआ दहन, सरकार ने दी कार्रवाई की चेतावनी

इतना ही नहीं चीन ने 15 शहरों के उड़ान मार्गों को निलंबित करने की घोषणा तक कर दी है। इस फैसले पर हवाई अड्डे के उप महाप्रबंधक वेन वू ने पुष्टि करते हुए कहा कि बीजिंग डैक्सिंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने नानजिंग, यंग्जहौ और झांगजियाजी जैसे 15 शहरों से उड़ान मार्गों को निलंबित कर दिया है। इस बाबत अधिकारिक बयान में कहा गया है कि देश के कई क्षेत्रों में महामारी के हालिया प्रकोप के कारण 11वें बीजिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है। एक अधिकारिक बयान में कहा गया है देश के कई क्षेत्रों में महामारी के हालिया आयोजकों ने यह घोषणा नहीं की है कि महोत्सव के हालिया आयोजन कब तक बंद रहेगा।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.