Published on November 14, 2022 12:19 pm by MaiBihar Media

बेगूसराय जिले के बखरी सोनिहार पथ पर रविवार की देर रात अपराधियों ने एक पेट्रोल पंच से लूट की घटना को अंजाम दिया है। आपकों बता दें कि इस दौरान पंप पर काफी देर तक अफरातफी का माहौल कायम रहा। यह घटना शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप के कर्मी के साथ घटीत हुई। जानकारी के अनुसार हथियारबंद अपराधियों ने सवा लाख रुपए नकदी लूट कर फरार हो गए।  बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप कर्मी शत्रुघ्न महतो और संतोष मिश्रा पंप के कार्य खत्म कर पंप को बंद किए व कैश लेकर साइकिल से वापस लौट रहे थे। तभी पंप से महज एक सौ मीटर की दूरी पर स्थित पोखर के समीप अपराधियों ने दोनों कर्मी पर मिर्ची का पाउडर छिड़क दिया और दोनों को रूकने को बोला। फिर दोनों कर्मियों के उपर हथियार तानते हुए रुपए से भरा बैग लूट लिया। घटना को आंजम देने के बाद बदमाश खेत के रास्ते पैदल ही वहां से निकल गए। पीड़ितों ने बताया कि तीन की संख्या में बदमाश थे। इस घटना के बाद कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पीड़ितों से इस घटना की जानकारी ली। वहीं इस लूट की सूचना पाकर मौके पर कई अन्य लोग जमा हो गए।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.