Published on September 25, 2022 2:18 pm by MaiBihar Media

सुबे में सरकार बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिला पहुंचे उप मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं व स्थानीय नेताओं ने भव्य स्वागत किया। वहीं थावे पहुंचे तेजस्वी यादव ने मां दुर्गा के मंदिर में पूजा-अर्चना की। जहां लोगों की भीड़ लगी रही। पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर परिसर में प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि जिले के विकास के लिए 600 करोड़ के पैकेज दिया जाएगा। जिसमें थावे के आस पास ही 500 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। थावे के विकास के लिए 97 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जिसमें इको पार्क, लाईट, सड़क, दुकानें आदि बनाई जाएंगी।

पूजा-अर्चना करने जाते तेजस्वी यादव।

तेजस्वी यादव ने कहा कि सदर अस्पताल को 33 करोड़ रुपए खर्च का मॉडल अस्पताल बनाया जाएगा। जहां 100 बेड का अस्पताल होगा। यह काम भी दो साल में पूरा कर लिया जाएगा। नेशनल हाईवे 27 पर झाझवां के पास बने अस्पताल को ड्रामा सेंटर में बदला जाएगा। वहीं तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि वे धर्म की बात कर समाज में दंगा फसाद कराना चाहते है। वे बिहार में विशेष पैकेज की बात क्यों नहीं करते। बेरोजगारी पर बात क्यों नहीं करते। चुनाव में नौकरी देने का वादा किया था, क्या हुआ वादा।

यह भी पढ़ें   छपरा में बेलगाम पिकअप वैन ने ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत, दो जख्मी

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बने महज दो महीना भी नहीं हुआ कि फटाफट नौजवानों को नौकरी मिलना शुरू हो गया। केवल स्वास्थ्य विभाग में डेढ़ लाख,शिक्षा विभाग में 2 लाख तथा एक लाख सिपाही तथा इसी प्रकार अन्य विभागों में नौकरी देने के लिए काम शुरू किया गया है। आगमन से पहले जिले में बहुरानी के आने की बात हो रही थी। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इसके बाद जब भी आएंगे अपने साथ अपनी पत्नी राजश्री को लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि वह पटना में भी नहीं है। वे दिल्ली में है।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.