Published on June 30, 2022 11:48 am by MaiBihar Media

उदयपुर में एक टेलर के साथ हुए तालिबानी वारदात का राजस्थान पुलिस की जांच में कराची कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने कन्हैया लाल की हत्या की शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि हत्यारों में से एक गौस मोहम्मद पाकिस्तानी संगठन दावत-ए-इस्लामी से जुड़ा है। वह साल 2014 में कराची भी गया था। वहां से आने के बाद उसने युवाओं को भड़काना शुरू कर दिया था। आपको बता दें कि इस मामले में सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले का मुख्य आरोपी रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद को वारदात के कुछ ही घंटों बाद राजसमंद से गिरफ्तार किया गया था। अब यह पूरा केस एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया है।

अपकों बता दें कि कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के बाद उदयपुर के लोगों में काफी आक्रोश है। शव यात्रा में लाखों की संख्या में लोग जुटे। जिन्होंने अपना विरोध जताया। लोगों ने स्थानीय प्रशासन की सुस्ती के कारण इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस कन्हैया की बातों को अनसुना कर दी।

यह भी पढ़ें   चलती ट्रेन से 1 करोड़ के सोना की लूट, चेनपुलिंग कर आराम से भाग गए अपराधी

धमकी का केस नहीं दर्ज किया। ना ही कोई कार्रवाई की। आरोपियों का केस दर्ज कर कन्हैया को जेल भेज दिया गया था। जिसके बाद कोर्ट से बेल मिलने के बाद लगातार उसे जान से मारने की धमकी जा रही थी।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.