Published on June 3, 2022 10:29 am by MaiBihar Media

वैशाली जिले के महुआ थाना से महज डेढ़ सौ गज की दूरी पर लुटेरों ने बड़े ही आराम से सोने-चांदी की दुकान में लुट की घटना को अंजाम दिया है। यह लूट महुआ-पातेपुर रोड स्थित श्री कृष्णा ज्वेलर्स से हुई है। जानकारी के अनुसार लुटेरे डेढ़ करोड़ के आभूषण लेकर फरार हो गए।


दुकान के संचालक को बदमाशों ने पीटा
लुटेरे करीब घंटे भर दुकान के संचालक की पिटाई करते हुए दुकान से सभी ज्वेलरी निकलवाया व अपने थैले में भर लिए। उसके बाद संचालक व स्टाफ का हाथ-पैर व मुंह बांधकर बड़े ही आराम से फरार हो गए। वहीं लुटेरों ने सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क भी लेते गए। सात-आठ की संख्या में अपराधियों ने संचालक गोपाल साह व स्टाफ को बंधक बनाए रखा ।

यह भी पढ़ें   पहल : अब सरकारी स्कूल के बच्चे निजी स्कूलों का करेंगे भ्रमण

पिस्टल व बम लेकर दुकान में घुसे थे बदमाश
दुकानदार ने बताया कि बदमाशों की संख्या सात आठ थी। पिस्टल से लैस साथ में बम भी लिए हुए थे । भागने के क्रम में लुटेरों के दो सुतली बम दुकान में रह गए।

बच्चों ने ढेला माकर बम में कराया विस्फोट
वहीं इस लूट की घटना की जानकारी जब पुलिस को लगी तो आनन-फानन में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पहले सुतली बम को वहां से हटाया। डिफ्यूज करने के गांधी मैदान खाली कर रखवाया गया था। पुलिस की लापरवाही के चलते शरारती बच्चों ने ढेला मारकर बम को विस्फोट करा दिया।

यह भी पढ़ें   बिहार में तेजी से बढ़ रहा साईबर फ्रॉड, यहां करें शिकायत आपके पैसे होंगे वापस


मौके पर पहुचे एसपी, जांच में जुटी पुलिस
इस लूट की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसपी ने कहा कि आसपास लगे कैमरे की जांच की जा रही है पर कोई भी कैमरा रोड को कवर करते हुए नहीं पाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.