Published on April 30, 2022 10:18 am by MaiBihar Media

सरयू ने ऊपर बने मांझी रेल पुल के पाया संख्या तीन के पास शुक्रवार को एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों शवों की हालत ऐसी थी की पहचानना मुश्किल हो रहा था। आपकों बता दें कि अबतक दोनों युवक व युवति की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं इस घटना के बाद यूपी व बिहार की पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली।


काम कर रहे मजदूरों ने कहा- यह घटना देखकर माथा चकराया
रेल पुल पर काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि काम करने के दौरान हमलोगों ने देखा की दोनों आपस में हंसी मजाक कर रहे थे। काम करते करते हमलोग कुछ आगे बढ़ गए। जब ट्रेन आने लगी तो हमलोग किनारे हो गए। लड़का लड़की भी पाया संख्या तीन के पास किनारे हो गए। अचानक दोनों ने हंसते हंसते एक दूसरे का हाथ जकड़ लिया और ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। यह घटना देख हमलोगों की हालत खराब हो गई और वे ट्रेन के पुल से बाहर जाते ही हमलोग भाग खड़े हुए।

यह भी पढ़ें   जानें क्या है INDIA बनाम NDA की लड़ाई? PM के बाद अब CM नीतीश ने दी बड़ी प्रतिक्रिया  


शव देखने के लिए लगी रही भीड़
युवक जहां टीशर्ट और पैंट पहने हुए था। वहीं प्रेमिका सलवार सूट पहने हुई थी। घटना के बाद पुल में बड़ी संख्या में शव को देखने के लिए लोग जमा हो गए।


दो घंटे तक सिमा विवाद में फंसी रही पुलिस

अपकों बता दें की इस घटना की सूचना मिलने पर यूपी व बिहार की पुलिस दो घंटे तक सिमा विवाद में फंसी रही। फिर बाद में मांझी थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.