Published on April 25, 2022 1:41 pm by MaiBihar Media

मुंबई में आजकर राजनीतिक पारा हाई हो गया है। कभी बीजेपी तो कभी सत्तादल के नेता कोई न कोई विवाद खड़ा कर देते है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के सामने हनुमान चालीसा के पाठ का ऐलान कर पीछे हटने वाले विधायक रवि राणा और उनकी पत्नी सांसद नवनीत राणा पर अन्य धाराओं के अलावा राजद्रोह का केस लगाया है। शनिवार को दोनों को गिरफ्तार किया गया था।

अदालत ने रविवार को पुलिस की रिमांड की अर्जी खारिज कर दंपती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बांद्रा कोर्ट में दोनों को पेश किया गया था, जहां सरकारी वकील प्रदीप घरात ने कहा कि दोनों पर राजद्रोह का केस लगाया है। उन्होने कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ उन्होंने नफरत फैलाई है।

यह भी पढ़ें   मजबूत नहीं सही लोगों को एक साथ आने से होगा बिहार का सर्वांगीण विकास : पीके


इसके पहले भी इनकी हो चुकि है गिरफ्तार
इससे पहले पुलिस ने उनको समुदायों के बीच नफरत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बाद में इसमें सरकारी कर्मचारी को काम करने से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल प्रयोग करने की धारा लगाई थी। बाद में घरात ने बताया कि 6 मई तक वे न्यायिक हिरासत में रहेंगे। 29 अप्रैल को उनकी जमानत पर सुनवाई होगी। राणा दंपती के घर के सामने जमा हेकर उपद्रव करने के सिलसिले में 13 शिव सैनिकों को गिरफ्तार किया गया। बाद में जमानत पर छाड़ दिया गया।


किरीट सोमैया के वाहन पर पथराव में केस दर्ज
राणा दंपती की गिरफ्तारी के बाद उनसे मिलने खार थाने पहुंचे भाजपा नेता किरीट सोमैया की कार पर पथराव करने के आरोप में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। सोमैया के कार ड्राइवर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें   जातीय जनगणना पर फिर सीएम करेंगे सर्वदलीय बैठक, तेजस्वी की चिट्ठी पर दी यह प्रतिक्रिया
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.