Published on March 31, 2022 12:48 pm by MaiBihar Media

तीन दिवसीय राज्यस्तरीय अंतर जिला विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को भी कई जिले के अंडर-14 एवं 17(बालक) वर्ग के टीम ने भाग लिया। दूसरे दिन अंडर-17 ग्रुप ए में गया की टीम ने 11-07 से सिवान को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। वहीं, अंडर-14 में सिवान ने मुंगेर की टीम को 10-08 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे दिन पहले राउंड में ग्रुप बी अंडर-17 वर्ग में मुज्जफरपुर बनाम भोजपुर के बीच मैच खेला गया। जहां मुज्जफरपुर की टीम ने 10-05 से भोजपुर को पराजित किया। वहीं नालंदा ने 08-06 से वैशाली को हराया। बेतिया ने 02-01 से सुपौल को पराजित किया। नवादा ने 08-02 से मधेपुरा को पराजित किया। वहीं ग्रुप ए के मैच में समस्तीपुर ने 07-03 से कटिहार को पराजित किया। दरभंगा ने 11-02 से बेगूसराय को हराया। शेखपुरा ने 08-05 से सीतामढ़ी को पराजित किया। जबकि दूसरे राउंड में ग्रुप बी में मधुबनी बनाम नवादा के बीच मैच खेला गया। जहां मधुबनी ने 11-09 से नवादा को पराजित किया। वहीं ग्रुप ए में भागलपुर ने 08-04 से कैमूर को पराजित किया। इसी तरह ग्रुप बी में मुज्जफरपुर ने 07-05 से मोतिहारी को पराजित किया। भोजपुर ने 09-02 से मधेपुरा को पराजित किया। वैशाली ने 17-02 से मधुबनी को हराया। बेतिया ने 13-11 से सुपौल को पराजित किया। कैमूर ने 09-08 से गया को हराया। ग्रुप ए में बक्सर बनाम पूर्णिया के बीच मैच खेला गया। जहां बक्सर ने 10-09 से पूर्णिया को पराजित किया। कटिहार ने 10-01 से समस्तीपुर को हराया।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.