Published on February 2, 2022 12:20 pm by MaiBihar Media

आरा जिले में मंगलवार देर रात एक युवक पर उसकी सनकी पत्नी ने ही जानलेवा हमला कर दिया। घटना नवादा थाना क्षेत्र के न्यू शीतला टोला की है। आपकों बता दें की पत्नी ने धारदार हथियार से गला रेतकर अपने पति को बुरी तरह से घायल कर कर दिया। जानकारी के अनुसार युवक का कुसूर बस इतना है कि वह अपनी कमाई पत्नी को ना देकर अपनी मां को देता था। इसी बात से कई दिनों से युवक की पत्नी नाराज चल रही थी। कई बार इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर लड़ाई भी हुई थी। फिर मामला कुछ दिनों तक शांत रहा। लेकिन युवक अपनी मां को ही अपनी कमाई देता रहा। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती युवक ने बताया कि उसकी कमाई पर उसकी मां का ही हक है। मां ही हमारे घर की मुखिया है, इसलिए वह पैसे मां को ही देगा। घर का सारा काम मां ही देखती है।

इस घटना की जानकारी जैसे लोगाें तक पहुंची पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे। गले से ढेर सारा खुन बह गया था। जिससे वो ठीक ढंग से बात भी नहीं कर पा रहा था। फिलहाल उसका उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान मिथिलेश ठाकुर के रूप में हुई। अस्पताल में इलाजरत मिथिलेश ने के अनुसार मंगलवार को जब वह घर के खर्च का पैसा अपनी मां को दे रहा था। तभी पत्नी पहुंची और सारा पैसा खुद के लिए मांगने लगी। इस पर मैंने कहा कि मेरी मां घर की अभिभावक है। उसने अपनी पत्नी से कहा कि यह घर का खर्चा है और मां को देना जरूरी है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच मां के सामने ही तीखी नोकझोंक हुई। देखते ही देखते मामला बहुत बढ़ गया। जिसके बाद पत्नी ने धारदार हथियार उसके गर्दन पर दे मारा। घटना के बाद पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लाेगों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होते रहती थी। जिससे मिथिलेश काफी परेशान रहता थ

यह भी पढ़ें   नीतीश कुमार को अब खुद कह देना चाहिए 'आई क्विट' : मनोज झा
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.